Helthy Food


संतुलित आहार किसे कहते है?

हम आपको संतुलित आहार तथा पोषण तत्वों की जानकारी से अवगत करवाएं उससे पहले हम आपको भोजन क्या होता है? इसका अर्थ व आहार किसे कहते है? आहार का अर्थ क्या होता है? इन सभी प्रश्नों को साझा करते हुए इन पर विचार करते है इन परिणामों से स्वरूप हम संतुलित आहार तथा पोषण से अवगत होंगे—

भोजन {Food}

"वे सभी तरल या ठोस पदार्थ जिन्हे मुनष्य खाता है और अपनी पाचन क्रिया द्वारा अवशोषित करके विभिन्न शारीरिक कार्यों के लिए प्रयोग करता है, भोजन कहलात है।"

   हवा और पानी की तरह भोजन भी मानव जीवन की एक मूल आवश्यक पदार्थ है। मुनष्य को केवल जीवित रहने के लिए ही नहीं बल्कि शारीरिक विकास और शारीर वृद्धि तथा स्वस्थ व सक्रिय जीवन जीने के लिए भी आवश्यक है। भोजन को ग्रहण करना, पचाकर अवशोषित करना ही नहीं है बल्की भोजन का सही अर्थ है कि शरीर को ऊर्जा दे।



Balanced Diet


आहार {Diet)

मानव जो दैनिक शारीरिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए भोजन करता है उसे आहार कहते है {It is the daily in take of food to the human body for strength)

भोजन को उसके गुणों और कार्यों के आधार पर निम्लिखित भागो में बाटा गया है—

1. शरीर की रक्षा करने  वाले आहार क्या है— जैसे, प्रोटीन, लवण, विटामिन, और खनिज।

2. शरीर को ऊर्जा व ऊष्मा प्रदान करने वाले आहार है— जैसे, कार्बोहाइड्रेट, वसा।

3. शरीर की वृद्धि करने वाले आहार है।— जैसे, प्रोटीन और खनिज लवण।

अब हम जानेंगे संतुलित आहार और पोषण तत्व को कैसे व्यवस्थित करें—

वैसे तो हम किसी भी खाद्य पदार्थ को भोजन कह सकते है क्योंकि इससे मानव शरीर तृप्त हो जाता हैं। लेकिन क्या यह भोजन का सही अर्थ है? नही। भोजन का सही अर्थ हैं ऐसा भोजन जो, मानव शरीर को स्वस्थ हो और उसका विकास हो जो मानव जीवन को प्ररित करती हो।

अब हम संतुलित आहार का अर्थ जानेंगे इस प्रकार से है—  संतुलित आहार से तात्पर्य यह है कि भोजन में वह सभी पदार्थ हो जो शरीर की वृद्धि, विकास व उसका रख रखाव और दैनिक ऊर्जा की पूर्ति कर सके।

दूसरे शब्दों में — एसे आहार जिसमे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा व अनुपात में हो तथा शरीर की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करे उसे संतुलित आहार कहते है।

हम कह सकते है की, विभिन्न पदार्थों के उचित मिश्रण को संतुलित आहार कहते हैं। अतुलित आहार तब कहलाता जब निम्नलिखित को पूरा करें–

° भोजन कीटाणु रहित होनी चाहिए तथा उसे आसानी से पचाया जा सके।

° भोजन में सभी पोषक तत्व उचित मात्रा एवं अनुपात में होने चाहिए।

हमें संतुलित आहार को समझने के लिए निम्नलिखित परिभाषाओ का ज्ञान अवश्य होनी चाहिए। जैसे—

(i) एक विचारों के शब्दों में हम जाने तो संतुलित आहार वह होता है जिसमें भोजन के विभिन्न तत्व उचित मात्रा में व्यक्ति की आवश्यकता अनुसार हो।

(ii) वह भोजन जिसमें आवश्यक तत्व जैसे— विटामिन खनिज,  कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, खनिज, और जल उचित मात्रा में हो संतुलित आहार कहलाता है।

हम जानते हैं कि हर व्यक्ति की आवश्यकता अनुसार एक जैसी सभी व्यक्ति की  संतुलित आहार की व्यवस्था नहीं हो पाती है क्योंकि व्यक्ति अलग-अलग परिस्थितियों और भौगोलिक दशाओं के कारण उनकी खाने-पीने की सामग्री अलग-अलग होती है इसलिए  सभी व्यक्ति का संतुलित आहार एक जैसा नहीं हो सकता। संतुलित भोजन की स्थिति व्यक्ति की  परिस्थिति के अनुसार, उसके व्यवसाय और रोजगार के ऊपर निर्भर करता है की वह संतुलित आहार के लिए कितना आवश्यक तत्व जुटा सकता है।

आहार के पोषक घटक {Nutritive Components of Diet} 

हम जानते हैं कि आहार के वह घटक जो मानव शरीर को ऊर्जा तथा कैलोरी प्रदान करते है आहार के पोषण घटक  कहलाते हैं।

1. कार्बोहाइड्रेट (carbohydrate)

2. प्रोटीन (Protein)

3. वसा (Fats)

4. विटामिन (Vitamins)

हम इन्हें विस्तार से चर्चा करेंगे, जो निम्नलिखित नीचे दिया गया है—

1. कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates)

कार्बोहाइड्रेट्स भोजन आवश्यक तथा महत्वपूर्ण तत्व है कार्बोहाइड्रेट्स रूप से ऊर्जा प्रदान करता है।

कार्बोहाइड्रेट्स की प्राप्ति 

कार्बोहाइड्रेट्स  अनेक प्रकार की अनाजों से प्राप्त होता है जैसे— आलू, शहद, खजूर, शकरकंद,  गुड, चीनी किसमिस, गेहूं, चावल, बाजरा, मक्का, गन्ना, तथा सूखे मटर, मीठे फल आदि।



Healthy Food


2. प्रोटीन (Protein)

प्रोटीन को हम जीवन का आधार भी कह सकते है। क्योंकि यह जीव कोशिकाओं की आधारभूत संरचना होती है। इसकी उपस्थिति पानी के बाद प्रोटीन की ही मात्रा पाई जाती हैं। इसके स्रोत को दो भागों में बांट सकते है जैसे—

(a) वनस्पति प्रोटीन (Vegetable Protein)

वनस्पतियों से प्राप्ति होने वाली प्रोटीन को वनस्पति प्रोटीन कहते हैं जैसे— मूंगफली, तिल, सरसो, सोयाबीन दाले और आनजो में पाया जाता है।

(b) पशुजन्य प्रोटीन (Animal Protein)

पशुओं से उत्पादन होने  वाले प्रोटीन को पशुजन्य प्रोटीन कहा जाता है। जैसे— मांस, मछली, दूध, पनीर आदि।



Protein Food 😋


वसा (Fats)

वसा हमारे भोजन का एक अत्यंत आवश्यक भाग है जो वसा कार्बन हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन से मिलकर बना होता है वसा शरीर के कोमल अंगों को क्षतिग्रस्त होने से बचाती है। इसको हम दो भागों में विभक्त कर सकते हैं जैसे— 

(a) वनस्पति से प्राप्त ( Vegetable Sources)

यह वनस्पतियों से प्राप्त होते हैं जैसे— सरसों का तेल, सोयाबीन, नारियल,  तिल आदि तेलयुक्त वसा  होती हैं।

(b) पशुओं से प्राप्त (Animal Sources)

पशुओं से प्राप्त होने वाले वसा है। जैसे— मछली का तेल, घी, मांस व मक्खन अंडा आदि। 


4. विटामिन (Vitamin)

विटामिन स्वस्थ जीवन तथा तथा विकास के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से बहुत सी बीमारियां हो जाती है। जैसे विटामिन "बी" की कमी से— बेरी बेरी, विटामिन A की कमी से आंखों में अंधा पान शुरू होना आदि बिमारिया हो जाती है।

विटामिन की प्राप्ति (Vitamin Sources)

पालक, टमाटर, बंद गोभी, पपीता, संतरा, गाजर, विटामिन "ए" मुख्य रूप से यकृत में पाया जाता है और दूध, दूध से बने पदार्थ तथा हरी सब्जियों आदि से प्राप्ति होती है।


Eat everyday Helthy Food


मुझे आशा होगी कि आपको संतुलित आहार संबंधित जानकारी प्राप्त हुआ होगा। धन्यवाद🙏